झारखंडगढ़वास्थानीय समाचार

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

खरौंधी (गढ़वा):- प्रखंड अंतर्गत अम्बालिका एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ए .पी. ए. डी पब्लिक स्कूल चौरिया में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा तरह-तरह के गीत, संगीत, नाटक कला, कॉमेडी, तथा भाषण का प्रस्तुतीकरण किया गया| छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए समाजसेवी पप्पू विश्वकर्मा ने बताया कि हमारा देश सन 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासको से आजाद हुआ था उसी के उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं |

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार चौधरी ने बताया कि ब्रिटिश शासन पहली बार भारत में व्यवसाय करने के लिए 17वीं शताब्दी में आए थे तथा उन लोगों ने धीरे-धीरे यहां पर आकर लगभग 200 वर्षों तक अपना शासन किया ,लेकिन यहां के वीर सपूतों ने अपनी जान कि आहुति देकर के देश को आजाद कराने का काम किया ,हम लोगो को सभी वीर शहीदों को याद करने का दिन है| साथ ही उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि भले अभिभावक नमक रोटी खाएं लेकिन बच्चे को जरूर पढ़ाये|

इस अवसर पर शिक्षक अंगद विश्वकर्मा, पप्पू कुमार, अभिषेक सिंह , शिक्षिका चंचला कुमारी, पुजा कुमारी, रीमा कुमारी,पींकी कुमारी, सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावा गण उपस्थित थे|कार्यक्रम का सकुशल संचालन विद्यालय के निदेशक डी कुमार ने किया|

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button