झारखंडस्थानीय समाचार

सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या की जानकारी मिलते ही रिम्स पहुंचे डीजीपी अनुराग गुप्ता

सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या की जानकारी मिलते ही रिम्स पहुंचे डीजीपी अनुराग गुप्ता

राँची : स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या की जानकारी मिलते ही डीजीपी अनुराग गुप्ता शनिवार को रिम्स पहुंचे.डीजीपी ने अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली।आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के अलावा कई अधिकारी पहले से रिम्स में मौजूद थे। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्पष्ट तौर पर राँची जिला में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को हिदायत और चेतवानी देते हुए कड़े लहजे में कहा कि राँची की स्थिति पर उनकी पैनी नजर है और कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं होगी।

राँची में रहनेवाले पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली सुधारे या राँची से हटने को तैयार रहें.स्पेशल ब्रांच के दारोगा अनुपम की हत्या पर उन्होंने कहा कि जांच में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और जो भी दोषी होंगे उन्हें पकड़ा जाएगा। इसके बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता राँची समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचे वहां पुलिस पदाधिकारी और जिले के सभी थानेदारों के साथ विधि व्यवस्था को लेकर बैठक की.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button