झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

बाबा गणिनाथ गोविन्द जी की चतुर्थ वार्षिक जयंती समारोह 19 सितंबर को

latehar news

Views: 12
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

लातेहार।अखिल भारतीय माध्यदेशिय वैश्य सभा, लातेहार के तत्वावधान में समाज के आराध्य देव बाबा गणिनाथ गोविन्द जी महाराज की चतुर्थ वार्षिक जयंती समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर 2026, शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में किया जाएगा।

जयंती समारोह को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे झंडोत्तोलन के साथ होगा। इसके पश्चात बाबा गणिनाथ गोविन्द जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। समारोह में बच्चों के लिए खेल-कूद प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए कुर्सी रेस, जबकि दोपहर बाद जादू एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई है।

बाबा गणिनाथ गोविन्द जी की चतुर्थ वार्षिक जयंती समारोह 19 सितंबर को

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार विधायक श्री प्रकाश राम उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।

अखिल भारतीय मद्धेशिया सभा, प्रखंड लातेहार के महामंत्री सह पूजा समिति के मीडिया प्रभारी श्री संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि बाबा गणिनाथ गोविन्द जी की जयंती समाज के लिए आस्था एवं श्रद्धा का पर्व होने के साथ-साथ सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि समारोह में समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने जिले के सभी स्वजातीय बंधु-बांधवों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार समारोह में शामिल होकर बाबा गणिनाथ गोविन्द जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा समारोह को सफल बनाने की अपील की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button