झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

फॉरेस्ट की रेस्क्यू टीम ने दो खतरनाक सांपों को किया रेस्क्यू

फॉरेस्ट की रेस्क्यू टीम ने दो खतरनाक सांपों को किया रेस्क्यू

लातेहार:- वन प्रमंडल अंतर्गत लातेहार वनों के क्षेत्र कार्यालय द्वारा गत शुक्रवार को शहर के जुबली मोहल्ला एवं माको मोहल्ला में दो खतरनाक कोबरा सांपों को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। वनों के क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता के नेतृत्व में गठित रेस्क्यू टीम में जय जयेंद्र कुमार प्रभारी वनपाल लातेहार, पिंटू कुमार वनरक्षी एवं आशीष कुमार झा झा वनरछी की टीम ने बखूबी खतरनाक कोबरा सांपों का सफल रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार जुबली रोड स्थित कार्निवल होटल के पास एक खतरनाक कोबरा फन फैलाकर इधर-उधर घूम रहा था ,जिसे देखकर लोग काफी भयभीत थे।

लोगों ने वनों के क्षेत्र पदाधिकारी श्री मेहता को गत शुक्रवार की रात्रि 8:30 बजे इसकी सूचना दिया। श्री मेहता ने 10 मिनट के अंदर दलबल के साथ स्थल पर पहुंचकर बहुत मशक्कत से फन फैलाये कोबरा को जीवित पकड़ने में सफलता पाया। पकड़ने के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा ललमटिया जंगल में उक्त सांप को छोड़ा गया। तब तक शहर के माको मोहल्ले में सांप होने की सूचना श्री मेहता को मिली पुनः रेस्क्यू टीम माको मोहल्ला जाकर सांप को रेस्क्यू किया। जिसकी पहचान खतरनाक कोबरा के रूप में की गई।

रेस्क्यू के उपरांत जलता जंगल में उक्त सांप को छोड़ा गया। बताया जाता है कि वन विभाग सांपों की रेस्क्यू के लिए विशेष प्रशिक्षित दल को तैयार किया है। खतरनाक सांप को भी बहुत ही आसानी से रेस्क्यू कर इस टीम को काफी उपलब्धियां मिल रही है ।शुक्रवार को दोनों सांपों की रेस्क्यू होने से दोनों मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस लिया है एवं रेस्क्यू टीम को काफी बधाई दिया है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button