झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार
दिनेश कुमार 50 वीं बार किये रक्तदान, हुए सम्मानित


जमशेदपुर:-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गुरुवार को 50 वीं बार रक्तदान किये। बिष्टुपुर चैंबर भवन में मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा आयोजित शिविर में दिनेश कुमार ने अपना व्यक्तिगत 50 वां रक्तदान पूर्ण किये। इस मौके पर वॉलंट्री ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने दिनेश को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। दिनेश कुमार ने बताया कि वे वर्ष 1998 से नियमित समय के अंतराल पर रक्तदान करते हैं।
![]()




