क्राइमझारखंडट्रेडिंगलातेहारस्थानीय समाचार

तेजधार कुल्हाडी से तीन लोगों की मारकर हत्या,दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेजधार कुल्हाडी से तीन लोगों की मारकर हत्या,दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड:- लातेहार जिले से एक खबर आ रही हैं जहा दिल झकझोर देगी। खबर लातेहार जिले अंतर्गत सरयू प्रखंड के डबरी गांव की है। जहां एक व्यक्ति ने अपने ही रिश्तेदारों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार चोरपा पंचायत के डबरी गांव में कल रात आठ बजे आरोपी रंजन उरांव ने कुल्हाड़ी से हमला कर तीन की हत्या कर दी, वहीं दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मरने वालों में रंजन उरांव के चचेरी भाभी अनुपा देवी, पिता सुरजा उरांव और मंसूरिया देवी शामिल है। वहीं घायलों में उसकी पत्नी हीरामुनी देवी और चचेरे भाई अमलेश उरांव शामिल है। घायलों को सरयू के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी की कुछ दिनों से माइंड डिस्टार्प(मानसिक) स्तिथि ठीक नहीं था।और उसको इलाज ना कराकर झाड़ फूंक करा रहे थे।लेकिन अंधविश्वास के चक्कर में आज अपने ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

इधर घटना की जानकारी देते हुए सरयू टीओपी प्रभारी राजेश मुर्मू ने बताया कि है यह घटना कल रात आठ बजे की है। दो लोगों के शव को पुलिस ने कुंआ से बरामद किया है और एक को घर से। आरोपी को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।और पूछताछ किया जा रहा हैं साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह घटना गारू थाना अन्तर्गत आता है और इस पूरे मामले की जांच थाना प्रभारी सोनू कुमार के द्वारा किया जा रहा है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button