झारखंड समाचारझारखंडट्रेंड्सपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में 45 लीटर देसी शराब बरामद, कीमत ₹9,750

Sahibganj News

Views: 10
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में 45 लीटर देसी शराब बरामद, कीमत ₹9,750

साहिबगंज । रेलवे के रास्ते शराब के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में आरपीएफ को अहम सफलता मिली है। मंगलवार को कल्याणचक-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में तलाशी के दौरान तीन प्लास्टिक की बोरियों से 150 बोतल देसी शराब बरामद की गयी। बर्थ के नीचे लावारिस हालत में रखी इन बोरियों में कुल 45 लीटर शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 9,750 रुपये बतायी गयी है। हालांकि, मौके पर किसी यात्री ने बोरियों पर अपना दावा नहीं किया। आरपीएफ ने शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बर्थ के नीचे बोरियों में रखी थी शराब

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, एसआइ एचके हेमंत, कांस्टेबल जेके राम और कांस्टेबल नतीश कुमार की टीम ट्रेन संख्या 53411 में प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए जांच अभियान चला रही थी। कल्याणचक स्टेशन से ट्रेन में सवार होने के बाद जवानों ने विभिन्न कोचों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान जनरल कोच संख्या ER-118610 में एक बर्थ के नीचे तीन प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। इनमें दो गुलाबी और एक सफेद रंग की बोरी थी। यात्रियों से पूछताछ की गयी, लेकिन किसी ने भी बोरियों की जिम्मेदारी नहीं ली।

150 बोतलों में मिली 45 लीटर देसी शराब

संदेह के आधार पर बोरियों की तलाशी लेने पर उनमें रॉयल झारखंड ब्रांड की 150 बोतल देसी शराब मिली। प्रत्येक बोतल में 300 मिलीलीटर शराब थी। इस तरह कुल 45 हजार मिलीलीटर यानी 45 लीटर शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 9,750 रुपये आंकी गयी है।

दस मिनट में पूरी की गयी जब्ती की प्रक्रिया

आरपीएफ एसआइ एचके हेमंत ने दोपहर 2:50 बजे से 3:00 बजे के बीच जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। स्वतंत्र गवाहों को शामिल करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी व्यक्ति गवाही देने के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद शराब को लावारिस मानते हुए जब्त कर आरपीएफ पोस्ट साहिबगंज लाया गया।

रेलवे में शराब के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ की ओर से ट्रेनों में लगातार जांच की जा रही है। हालांकि, बरामद शराब का मालिक कौन है और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

Loading

साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में 45 लीटर देसी शराब बरामद, कीमत ₹9,750

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button