झारखंडगढ़वागुमलास्थानीय समाचार
घाघरा से सिसई होते हुए रांची के लिए नई बस सेवा हुई शुरू.


प्रेम कुमार साहू घाघरा,
गुमला:- घाघरा भाया सिसई रांची का बस से यात्रा की सुविधा अब यात्रियों को मिलेगी। बुधवार को निधि नामक बस का शुभारम्भ हुआ। सांसद प्रतिनिधि अनिल प्रसाद, पूर्व जिप सदस्य तिम्बू उरांव सहित अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

बता दें कि उक्त बस साढ़े नौ बजे अपराह्न से घाघरा पुटो रोड से खुलेगी और रांची आईटीआई से पुनः तीन बजे अपराह्न घाघरा के लिए रवाना होगी। उक्त बस घाघरा से बनियाडीह, सिरकोट, घोडाटाँगर, आरंगी, सिसई होते रांची जाएगी। इस अवसर पर श्याम किशोर पाठक, अमित ठाकुर , आशीष सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()



