स्थानीय समाचारगुमलाझारखंड
भाकपा (माले) राज्य कमेटी की बैठक में भाग लेने गुमला से भी जाएंगे पदाधिकारी।


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला,
भाकपा (माले) रेड स्टार राज्य समिति झारखंड द्वारा आयोजित 23 दिसंबर 2023 को एकदिवसीय बैठक में भाग लेने गुमला जिला से पार्टी के जिला सचिव प्रकाश उरांव व आदित्य सिंह रांची जाएंगे। विदित हो कि राज्य मुख्यालय रांची के लालपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित 2023 के समापन पर रखी गई बैठक में 2024 में पार्टी द्वारा 1 साल के लिए भावी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में पार्टी के राज्य सचिव वशिष्ठ तिवारी, पार्टी के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह, प्रोफेसर विकास कुमार के अलावे प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे।
![]()




