स्थानीय समाचार

विदेशी पर्यटकों ने किया राजमहल की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार

विदेशी पर्यटकों ने किया राजमहल की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार

बरहरवा। सोमवार को स्विट्जरलैंड से आए एक दर्जन विदेशी पर्यटकों ने राजमहल की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया। जानकारी के अनुसार, ये सभी पर्यटक जल मार्ग से गाइड सुमित भट्टाचार्य के देखरेख में सूर्य देव घाट पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने स्थानीय सिंधी दलाल, पुराना जेल परिसर, राजमहल रेलवे स्टेशन तथा उत्तरवाहिनी गंगा तट का भ्रमण किया। ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्य और गंगा तट की मनमोहक दृश्यावली ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई पर्यटकों ने अपने कैमरों में इन अद्भुत नजारों को कैद किया।

विदेशी पर्यटकों के आगमन की सूचना पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। बाजार क्षेत्र में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो विदेशी मेहमानों को देखने और उनसे बातचीत करने को उत्सुक थी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button