झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
मनिका प्रखंड कार्यालय में समूह के महिलाओं के साथ जेएसएलपीएस के द्वारा किया गया बैठक।


लातेहार/मनिका:- प्रखंड कार्यालय में जेएसएलपीएस के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला समूह के कैडरों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। वहीं जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रामजी उरांव ने बताया कि जेएसएलपीएस के तहत जो भी कार्यक्रम चल रही है उस पर चर्चा किया जा रहा है साथ ही यहां उपस्थित सभी महिलाओं को अपने क्षेत्र में घूम-घूम कर ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं एवं नए मतदाताओं को मतदान करवाने हेतु जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही महिलाओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बताया जा रहा है ताकि 20 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने घरों से निकल कर मतदान कर सकें। मौके पर जेएसएलपीएस के राजेश कैफरथ,समेत कई महिलाएं और पुरुष मौजुद रहे।
![]()




