लातेहारस्थानीय समाचार
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लातेहार में कर्मियों को सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलवायी गई

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत लातेहार में कर्मियों को सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलवायी गई।

लातेहार:- जिला मुख्यालय स्तिथ डीटीओ ऑफिस में सड़क सुरक्षा माह (परवाह – Care) के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कार्यालय के सभी कर्मियों को सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा दिलवायी गई।
इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया और यातायात नियमों का पालन करने का वचन दिया।
यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक) के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया जा सके और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दी जा सके।
![]()




