स्थानीय समाचारपलामू
PALAMU:लापता मां बच्चा को सतबरवा पुलिस ने खोज निकाला: सौपा परिजन को,

दिनेश यादव का रिपोर्ट,

पलामू:- सतबरवा प्रखंड के कमारू गांव मायके से ससुराल झाबर के नउवाढोड़ा गांव जाने के लिए निकली सुषमा देवी (22) 12 माह के बच्चे अंकुर कुमार के साथ लापता हो गई थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी महिला को कोई अता पता नहीं चल पाया था लड़की के पिता विगन भुइयां ने सतबरवा थाना पुलिस को सूचना देकर खोजबीन करने का आग्रह किया था. पुलिस के टीम जांच कर कम दिनों में लापता मां और बच्चा को खोज निकाला।
सुषमा देवी ने बताया कि अचानक मानसिक स्थिति खराब होने की वजह से मैं अपने बुआ के यहां चली गई थी!सतबरवा थाना के द्वारा उनके परिजनों को उसे शोप दिया गया सुषमा भी ठीक है बच्ची भी ठीक हैं उनके परिजन तथा पति पाकर काफी खुश हैं!
![]()




