झारखंडट्रेनरांचीस्थानीय समाचार

Ranchi-Varansi Vande Bharat Express:रांची से बनारस पहुंच जाएगी लगभग 8 घंटे में,

Views: 318
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second
Ranchi-Varansi Vande Bharat Express:रांची से बनारस पहुंच जाएगी लगभग 8 घंटे में,

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन 12 मार्च से होगा। रेलवे ने रूट और टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसका परिचालन वाया बोकारो स्टील सिटी-राजबेरा-कोडरमा होगा। यह ट्रेन सात घंटे 50 मिनट में रांची से वाराणसी का सफर पूरा करेगी।रांची स्टेशन से सुबह 5.10 बजे खुलकर दोपहर एक बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी स्टेशन से शाम 4.05 बजे खुलेगी और रांची स्टेशन पर रात्रि 11.55 बजे पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन रांची स्टेशन और वाराणसी स्टेशन के बीच सात स्टेशनों पर रूकेगी।इसमें मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन शामिल हैं। अमूमन वाराणसी जाने वाली ट्रेन 11 से 13 घंटे लगाती है। इस ट्रेन से सफर करने पर 5 घंटे से ज्यादा का समय बचेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में सिर्फ छह दिन होगा।गुरुवार को ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे।इससे पहले दो वंदे भारत ट्रेनों का रांची से परिचालन हो रहा है।एक रांची तो दूसरी पटना के लिए चलती है।

वंदे भारत ट्रेन का किराया जाने.

अब तीसरी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होने जा रहा है।रांची से वाराणसी के लिए चेयर कार का किराया अब तक निर्धारित नहीं हुआ है। संभावना है कि 1300 से 1400 रुपये तक हो सकता है।

वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2200 से 2400 रुपये तक हो सकता है। रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत बिंद्रा ने बताया कि रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को लेकर उदघाटन कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे होगा।

Loading

Ranchi-Varansi Vande Bharat Express:रांची से बनारस पहुंच जाएगी लगभग 8 घंटे में,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button