स्थानीय समाचारझारखंडरांची
Jharkhand:6 IAS अफसरों का ट्रांसफर


झारखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत आधा दर्जन वरीय आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। विनय कुमार चौबे को पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। यहां पर उनके सामने पंचायत चुनाव खत्म कराने की जिम्मेदारी होगी।दूसरी ओर, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को अब पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है। उनसे ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी लेकर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर को अतिरिक्त प्रभार में दे दिया गया है।उनकी जगह पर उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार सिंह को कृषि सचिव बनाया गया है।कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मंगलवार की शाम कार्मिक विभाग ने तबादलों से संबधित अधिसूचना जारी की
![]()




