सिमरिया: थाना मुख्यालय से महज 200 गज की दूरी पर स्थित सिमरिया चौक के टंडवा रोड में अज्ञात चोरों ने रविवार रात बेखौफ होकर 7 दुकानों के शटर काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में करीब 8 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। भुक्तभोगी दुकानदारों ने सिमरिया थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, पंकज कुमार सिंह के अंग्रेजी शराब दुकान से 2 लाख…