पलामूस्थानीय समाचार
Trending

ई-गवर्नेंस सेवाओं की समीक्षा,लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

ई-ग्रंथालय की भी हुई समीक्षा

Views: 2
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

ई-गवर्नेंस सेवाओं की समीक्षा,लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

पलामू। उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएससी, झारनेट, आधार सेवा, AEBAS, ई-ग्रंथालय एवं झारसेवा की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 2,261 सीएससी पंजीकृत हैं, जिनमें 1,918 सक्रिय हैं। जिले के सभी 21 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय आधार नामांकन केंद्र संचालित हैं। झारनेट की समीक्षा के दौरान मनातू में विद्युत समस्या तथा उंटारी रोड में सेवा बाधित होने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने दोनों स्थानों पर जल्द समस्या दूर कर सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया।

झारसेवा की समीक्षा के दौरान प्रमाण पत्र एवं विवाह निबंधन से संबंधित लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया गया। 22 अगस्त तक विवाह प्रमाण पत्र के कुल 651 आवेदनों में 268 आवेदन लंबित पाए गए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

ई-ग्रंथालय की भी हुई समीक्षा

ई-ग्रंथालय की समीक्षा में बताया गया कि वर्तमान में पुस्तकालय के सक्रिय सदस्यों की संख्या 1,140 है, जबकि ई-ग्रंथालय में 9,810 पुस्तकों का कैटलॉग तैयार किया जा चुका है। उपायुक्त ने सभी डिजिटल सेवाओं को प्रभावी, सुगम एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button