सिमरिया

सिमरिया चौक में बड़ी चोरी, 7 दुकानों के शटर काट लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

Views: 64
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second
सिमरिया चौक में बड़ी चोरी, 7 दुकानों के शटर काट लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

सिमरिया: थाना मुख्यालय से महज 200 गज की दूरी पर स्थित सिमरिया चौक के टंडवा रोड में अज्ञात चोरों ने रविवार रात बेखौफ होकर 7 दुकानों के शटर काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में करीब 8 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है।

भुक्तभोगी दुकानदारों ने सिमरिया थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, पंकज कुमार सिंह के अंग्रेजी शराब दुकान से 2 लाख 65 हजार रुपये, विजय विश्वकर्मा के शिवम मशीनरी दुकान से 95 हजार रुपये, प्रमोद कुमार के साहू जनरल स्टोर से 60 हजार रुपये, पंकज कुमार के ऋषभ मेडिकल रीजेंसी से 8 हजार रुपये चोरी हुए।

वहीं सचिन कुमार सोनी के मां अंबे ज्वेलर्स से 12 हजार रुपये नगद व लगभग 7 ग्राम सोना, मो. अख्तर के गैलेक्सी इंटरप्राइजेज से 20 हजार रुपये तथा मो. इकबाल के मोना बेडिंग दुकान से 12 हजार रुपये चोरी होने की जानकारी मिली है।

दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की बड़ी घटना पहली बार हुई है, खासकर थाना के इतनी नजदीक होने के बावजूद चोरों का बेखौफ अंदाज कई सवाल खड़े करता है। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने गैस कटर मशीन का इस्तेमाल कर शटर काटा और वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद से चौक के दुकानदारों में भय का माहौल है। पहले जहां व्यापारी निश्चिंत होकर दुकान बंद कर घर चले जाते थे, वहीं अब सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button