अनूप कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, गढ़वा:-जिले के बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत शंकर मोड़ स्थित विद्या भारती हाई स्कूल में संचालित प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर में आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इसमें 108 बच्चों को फूल-माला एवं पेन, परीक्षा लेखन पैड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शिक्षक अशोक कुमार मेहता ने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने और परीक्षा में बेहतर अंक लाने की बात कही। विदाई समारोह के उपलक्ष्य में कोचिंग के प्रांगण में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में कोचिंग…