रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। रंगामाटी तड़ाई रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) संचालक शिवचरण पातर से तीन बाइक सवार अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट लिए। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना का विवरण पीड़ित शिवचरण पातर ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने सीएससी केंद्र में बैठे थे। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। वे सीधे…