अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा:- जिले अंतर्गत संचालित प्रज्ञा केंद्रों की कार्यप्रणाली, सेवाओं की गुणवत्ता और आम जनता को तकनीकी सुविधाएं सुलभ कराने को लेकर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय वेश्म में एक बैठक आयोजित की गई। सीएससी मैनेजर ने बैठक में डीसी को जिले में संचालित प्रज्ञा केंद्रों के बारे में जानकारी दी। सीएससी मैनेजर ने बताया कि अभी गढ़वा जिले में 2317 रजिस्टर्ड प्रज्ञा केंद्र हैं, जिसमें से 1300 प्रज्ञा केंद्र कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया की यह भारत सरकार की एक…