संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- गढ़वा सदर प्रखंड की परिहारा पंचायत अंतर्गत कितासोती गांव में शनिवार को साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का भूमि पूजन संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह गेटारी टांड़ तेनवर खेल मैदान तक भाया कितासोती बाजार चौक तक बनेगी। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने नारियल फोड़कर विधिवत पूजा-अर्चना की और निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर विवेकानंद…