लातेहार,5 जून:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लातेहार जिले में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान” की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाहरणालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बेहतर पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने आमजनों से आह्वान किया कि वे अपने आस-पास अधिक पेड़ लगाएं…