झारखंडबीजेपीलातेहारस्थानीय समाचार

लातेहार:“एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान”की शुरुआत,विश्व पर्यावरण दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

लातेहार:“एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान”की शुरुआत,विश्व पर्यावरण दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

लातेहार,5 जून:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लातेहार जिले में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान” की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समाहरणालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बेहतर पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने आमजनों से आह्वान किया कि वे अपने आस-पास अधिक पेड़ लगाएं और स्वच्छ व हरित पर्यावरण बनाने में योगदान दें।

लातेहार:“एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान”की शुरुआत,विश्व पर्यावरण दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

इस कार्यक्रम में लातेहार विधायक प्रकाश राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, तथा पलामू टाइगर रिज़र्व दक्षिणी के उप निदेशक कुमार आशीष सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और आम जनता से अपील की कि वे इस अभियान में भाग लेकर एक पेड़ अपनी माँ के नाम अवश्य लगाएं।इस अवसर पर जिले के विभिन्न पंचायतों में भी “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया, जिसमें ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button