संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता विशुनपुरा (गढ़वा):- गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी, अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी एवं विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन भी किया गया।थाना दिवस का उद्देश्य आमजन की स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान करना तथा पुलिस-प्रशासन और जनता के बीच आपसी संवाद एवं विश्वास को मजबूत करना है।…