रांची:-एचईसी (हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) के सप्लाई मजदूरों ने सोमवार को अपने लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में अर्धनग्न होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में श्रमिक मुख्यालय के समक्ष इकट्ठा हुए और घंटों तक जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल कई बार तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते पुलिस बल की तैनाती बढ़ानी पड़ी। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों की प्रमुख मांगों में सितंबर 2023 से जनवरी 2024 तक का बकाया वेतन, पुराने ठेका नियमों की बहाली, ईएसआई की चिकित्सा सुविधा शुरू करना, और कार्यस्थल पर सुरक्षा…