परिवार ने अंचलाधिकारी से की सहायता की मांगपंकज कुमार यादव, गारू:- प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत के जामुनटांड टोला में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुदर्शन लोहरा की पांच वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी की मौत जहरीले साँप के डसने से हो गई। यह हादसा रात लगभग 10 बजे उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य भोजन के बाद जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार, बच्ची की उंगली में ‘गड़इत’ प्रजाति के एक विषैले साँप ने काट लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर माँ…