बिशुनपुरा में अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापना को लेकर नवयुवक संघ ने प्रमुख को आवेदन सौंपा

बिशुनपुरा में अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापना को लेकर नवयुवक संघ ने प्रमुख को आवेदन सौंपा

अनूप कुमार गुप्ता, बिशुनपुरा(गढ़वा): भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने को लेकर नवयुवक संघ ने गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी को एक आवेदन सौंपा। यह प्रतिमा पुराने सरकारी अस्पताल के बगल में स्थित चबूतरे पर लगाने की मांग की गई है। आवेदन में नवयुवक संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार रवि, सचिव अजय कुमार सहित मनोज कुमार रवि, बिहारी राम, शंकर राम, सुदामा राम, विकास कुमार, विजय राम, रामजी राम, सनी पासवान, कुलदीप राम, रविन्द्र राम, आशीष कुमार रवि, उमेश राम, रानी…

Loading

Read More

राजमहल सोनोग्राफर नहीं रहने से राजमहल अनुमंडल अस्पताल में लगभग 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड बंद गर्भवती महिला परेशान ।

राजमहल सोनोग्राफर नहीं रहने से राजमहल अनुमंडल अस्पताल में लगभग 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड बंद गर्भवती महिला परेशान ।

बरहरवा। केंद्र और राज्य सरकार आम जनों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर लगातार प्रयासरत है लेकिन राजमहल अनुमंडल अस्पताल का हाल दिन प्रतिदिन बेहाल होता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार गर्भवती महिलाओं के लिए अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रोजाना अल्ट्रासाउंड व्यवस्था की गई थी। जिससे लगातार क्षेत्र के गर्भवती महिला अपना अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच करा रहे थे और इसका लाभ मिल रहा था। विशेष कर गरीब तबके के लोगों को लेकिन अचानक 15 दिन पूर्व अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित सोनोग्राफर डॉक्टर…

Loading

Read More

बरहरवा स्टेशन पर आधुनिक ड्राइवर विश्राम कक्ष का उद्घाटन

बरहरवा स्टेशन पर आधुनिक ड्राइवर विश्राम कक्ष का उद्घाटन

बरहरवा। बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को ड्राइवरों की सुविधा के लिए निर्मित आधुनिक ड्राइवर विश्राम कक्ष (रनिंग रूम) का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर रेलवे विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। 21 बिस्तरों की क्षमता वाले इस नए रनिंग रूम में ड्राइवरों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विश्राम कक्ष में वातानुकूलित कमरे, उच्च गुणवत्ता वाले गद्दे-बिस्तर, स्वच्छ शौचालय एवं स्नानघर,…

Loading

Read More

प्राथमिक विद्यालय चेताग की अविलंब मरम्मती की जाय:जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी

प्राथमिक विद्यालय चेताग की अविलंब मरम्मती की जाय:जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी

लातेहार।बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चेताग के जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने उपायुक्त लातेहार को पत्र लिखकर त्वरित मरम्मती और नया भवन निर्माण की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विद्यालय के तीनों कमरे जर्जर हो चुके हैं। हाल ही में एक कमरे की छत का बड़ा प्लास्टर अचानक गिर पड़ा, जिससे बच्चे बाल-बाल बच गए। इस घटना से विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों में भय का माहौल व्याप्त है। बरसात के दिनों में बच्चे…

Loading

Read More

पांकी में लावारिस जाइलो गाड़ी से 46.19 लाख रुपये बरामद

पांकी में लावारिस जाइलो गाड़ी से 46.19 लाख रुपये बरामद

पलामू। जिले के पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात एक लावारिस जाइलो गाड़ी से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी से कुल ₹46,19,900/- (छयालीस लाख उन्नीस हजार नौ सौ रुपये मात्र) जब्त किए। घटना का विवरणदिनांक 19 अगस्त 2025 की रात लगभग 8:35 बजे पुलिस अधीक्षक, पलामू को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग का संदिग्ध जाइलो वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर – CG14B-5999) डालटनगंज से पांकी की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पांकी राजेश रंजन ने सशस्त्र…

Loading

Read More

राँची:जमीन कब्जाने पहुँचे दलालों की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

राँची:जमीन कब्जाने पहुँचे दलालों की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

राँची। राजधानी राँची के रातू थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीन दलालों की जमकर पिटाई हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ जमीन दलाल डैम की सरकारी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने जब इसकी भनक पाई तो उन्होंने कब्जा करने आए लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान दो जमीन दलाल ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए और उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों ने गुस्से में उनका हाथ-पैर बांधकर पीटा, जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने रातू थाना पुलिस को सूचित…

Loading

Read More

किसानों के लिए वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

किसानों के लिए वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रांची : कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि की ओर से किसानों के लिए पशुधन उत्पादकता में वृद्धि हेतु वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।यह आयोजन मत्स्य पालन,पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय,भारत सरकार के संयुक्त सहयोग किया गया।कांके प्रखंड के मनातू गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल शामिल हुये। कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था। गौरतलब हो कि पूरे देश में फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी…

Loading

Read More

राँची में 9 से 13 अक्टूबर तक होगा जेएसओवा का भव्य दिवाली मेला

राँची में 9 से 13 अक्टूबर तक होगा जेएसओवा का भव्य दिवाली मेला

राँची। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेएसओवा) इस वर्ष भी भव्य दिवाली मेले का आयोजन करने जा रही है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई और दिवाली मेला-2025 का पोस्टर जारी किया गया। यह मेला 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक राजधानी राँची के मोराबादी मैदान में आयोजित होगा। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस वर्ष जेएसओवा अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रही है। इस उपलक्ष्य में दिवाली मेले को और भी…

Loading

Read More

स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शिबू सोरेन की जीवनी शामिल करने की मांग

स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शिबू सोरेन की जीवनी शामिल करने की मांग

रांची। झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स, इंप्लाइज फेडरेशन के नेतृत्व में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी को राज्य के स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, त्याग और समाजसेवा का प्रतीक है। उन्होंने झारखंड आंदोलन को दिशा दी और आदिवासी, मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। उनका जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है और आने…

Loading

Read More

सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी हेतु एक दिवसीय अन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी हेतु एक दिवसीय अन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

लातेहार। जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में बुधवार को सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी के उद्देश्य से एक दिवसीय अन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, सामाजिक अंकेक्षण से जुड़े कर्मी एवं अन्य हितधारक शामिल हुए। कार्यक्रम को…

Loading

Read More