राँची से गुड्डी साव की रिपोर्ट, Ranchi:-जनजातीय स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्रता चेतना के महानायक Birsa Munda की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने Ranchi के Kokar स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि झारखंडवासी भगवान बिरसा मुंडा को देवतुल्य मानते हैं और राज्य में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर की जाती है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने देश और समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति दी तथा…