स्थानीय समाचारझारखंड

राँची में 9 से 13 अक्टूबर तक होगा जेएसओवा का भव्य दिवाली मेला

राँची में 9 से 13 अक्टूबर तक होगा जेएसओवा का भव्य दिवाली मेला

राँची। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेएसओवा) इस वर्ष भी भव्य दिवाली मेले का आयोजन करने जा रही है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई और दिवाली मेला-2025 का पोस्टर जारी किया गया।

यह मेला 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक राजधानी राँची के मोराबादी मैदान में आयोजित होगा। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस वर्ष जेएसओवा अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रही है। इस उपलक्ष्य में दिवाली मेले को और भी विशेष और भव्य रूप से सजाया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस बार मेले में 250 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें स्वदेशी कपड़े, हस्तशिल्प, सोहराय पेंटिंग, मधुबनी पेंटिंग, कोहबर कला, खिलौने, आभूषण और खानपान से जुड़े स्टॉल प्रमुख आकर्षण होंगे।

इसके अलावा मेले में बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ कई नामचीन कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।

जेएसओवा की अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य न केवल झारखंड की लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है, बल्कि महिला स्वावलंबन, स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय उद्यमियों को भी मंच उपलब्ध कराना है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button