लातेहार।जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर गुरुवार को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा एक भव्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव मस्त राम मीणा ने की। कार्यक्रम में विशेष रूप से जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक रमेश घोलप शामिल हुए। इस अवसर पर लातेहार के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्वलन कर संवाद कार्यक्रम की…