बरहरवा।जिले के अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने रविवार को प्रखंड के खैरवा पंचायत अंतर्गत पहाड़िया गांव चतरा धोगड़ा पहुंचकर 100 निरीह, असहाय एवं वृद्ध पहाड़िया महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया। ठंड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में राहत देखी गई। अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने बताया कि जिले में कंबल की आपूर्ति प्राप्त हो चुकी है और सभी अंचलों में कंबल उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए…