Views: 89
0 0
अपर समाहर्ता ने पहाड़िया गांव में 100 जरूरतमंदों को बांटे...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

अपर समाहर्ता ने पहाड़िया गांव में 100 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

बरहरवा।जिले के अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने रविवार को प्रखंड के खैरवा पंचायत अंतर्गत पहाड़िया गांव चतरा धोगड़ा पहुंचकर 100 निरीह, असहाय एवं वृद्ध पहाड़िया महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया। ठंड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में राहत देखी…

अपर समाहर्ता ने पहाड़िया गांव में 100 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Read Time:2 Minute, 3 Second
अपर समाहर्ता ने पहाड़िया गांव में 100 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

बरहरवा।
जिले के अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ने रविवार को प्रखंड के खैरवा पंचायत अंतर्गत पहाड़िया गांव चतरा धोगड़ा पहुंचकर 100 निरीह, असहाय एवं वृद्ध पहाड़िया महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया। ठंड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में राहत देखी गई।

अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने बताया कि जिले में कंबल की आपूर्ति प्राप्त हो चुकी है और सभी अंचलों में कंबल उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अलाव जलाने के लिए भी राशि उपलब्ध कराई गई है, ताकि जरूरतमंदों को सर्दी से बचाया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों के बीच चरणबद्ध तरीके से कंबल का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में बोरियो प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत में कैंप लगाकर पहाड़िया समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इस दौरान वहां भी कंबल का वितरण किया जाएगा।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान खैरवा पंचायत की पूर्व मुखिया रीता मालतो, सामाजिक कार्यकर्ता कारू यादव सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे ठंड के मौसम में बड़ी राहत बताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports