मुख्य सचिव अल्का तिवारी का लातेहार दौरा: मंडल डैम और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, पुनर्वासित परिवारों को मिला आश्वासन
लातेहार, 10 मई 2025: झारखंड की मुख्य सचिव अल्का तिवारी का आज लातेहार जिले में आगमन हुआ। उनके साथ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबु बक्कर सिद्दीकी तथा जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे। लातेहार परिसदन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सभी का स्वागत किया गया।…