जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने गर्भवती युवती की जान बचाने के लिए किया रक्तदान

जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने गर्भवती युवती की जान बचाने के लिए किया रक्तदान
Views: 115
0 0
Read Time:1 Minute, 19 Second
जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने गर्भवती युवती की जान बचाने के लिए किया रक्तदान

गढ़वा संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- जायंट्स आस्था गढ़वा के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने रक्तदान कर एक गर्भवती युवती की जान बचाई। गर्भवती युवती केवल 19 वर्ष की है जो गर्ल्स स्कूल, गढ़वा की निवासी बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक युवती की हालत काफी गंभीर थी। उसे तत्काल रक्त की ज़रूरत थी। समय पर रक्त की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण स्थिति और भी नाज़ुक हो गई थी।

सूचना मिलते ही विराट राजा विश्वास ने बिना समय गंवाए तुरंत अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया।विराट ने कहा कि रक्तदान एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन इसका असर जीवन भर रहता है।मुझे गर्व है कि मैं किसी की मां बनने वाली बेटी की जान बचाने में मदद कर सका।

मौके पर उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ आशीष कुमार, आशुतोष कुमार सहित अन्य सदस्य लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment