नावा बाजार(पलामू): पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में 5 वाहन चालक को ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में करवाई की गई है। न्यू ईयर को लेकर नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने थाना क्षेत्र अंतर्गत शान्ति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया और साथ ही लोगों से कहा कि शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पलामू पुलिस आप सभी से अनुरोध करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं।अपने तथा दूसरों को सड़क…