स्थानीय समाचारक्राइमझारखंडट्रेंडिंगलातेहार

लातेहार:फोरलेन निर्माण स्थल पर दोबारा फायरिंग,मजदूरों में दहशत का माहौल

लातेहार:फोरलेन निर्माण स्थल पर दोबारा फायरिंग,मजदूरों में दहशत का माहौल

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-75 पर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर एक बार फिर अपराधियों ने अपना आतंक दिखाया। रांची-डालटेनगंज मुख्य मार्ग के कुडू से उदयपुरा तक चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लुकुइया के पास दो अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे और निर्माण में जुटे मजदूरों पर दो राउंड फायरिंग की।

हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और मजदूर जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहे। यह फायरिंग की घटना फोरलेन निर्माण में लगे मजदूरों पर दूसरी बार हुई है, जिससे मजदूरों में भारी दहशत फैल गई है।

लातेहार:फोरलेन निर्माण स्थल पर दोबारा फायरिंग,मजदूरों में दहशत का माहौल

घटना के बाद कई मजदूरों ने काम छोड़ दिया है और वे स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि वे अपने परिवार से दूर आकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन बार-बार होने वाली घटनाओं से उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

फोरलेन निर्माण कार्य पीआरए इंडिया लिमिटेड के द्वारा कराया जा रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और अपराधियों की पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button