लातेहार:– जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त के निर्देशों पर जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान खनन विभाग ने आज चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी कोलियरी के पास दो ट्रैक्टरों को अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए जब्त किया। इन ट्रैक्टरों को संबंधित थानाध्यक्ष को सुपुर्द कर दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी श्री नदीम सफी…