लातेहार

प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Views: 334
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second
प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

पंकज कुमार यादव,

गारु :- बृस्पतिवार को गारु प्रखंड कार्यालय में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री प्रवीण गगराई की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्यों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में शाखा प्रबंधक (SBI गारु), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, जेएसएलपीएस, लैंपस अध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, बीपीआरओ गारु, 15वें वित्त आयोग के प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव रोजगार सेवक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।परियोजना निदेशक श्री गगराई ने सभी विभागों को पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने पर विशेष ज़ोर दिया।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अभय कुमार, अंचल अधिकारी श्री दिनेश मिश्रा सहित सभी प्रमुख विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं बैठक में अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश भी दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button