लातेहार: वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए नगर पंचायत लातेहार द्वारा बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। नगर पंचायत के जन सुविधा केंद्र के टीम लीडर आदित्य कुमार सिंह और टैक्स कलेक्टर बिरसा उरांव के नेतृत्व में वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सूचीबद्ध होल्डिंग धारकों के घर जाकर बकाया राशि वसूलने का कार्य किया जा रहा है। गलत असेसमेंट वाले होल्डिंग का पुनः मूल्यांकन नगर पंचायत की टीम उन होल्डिंग धारकों के घरों में भी पहुंच रही है, जिन्होंने अपने मकानों…