बरहरवा, झारखंड: शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में जलसहिया की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अंशु कुमार पांडे ने की। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र की जलसहियाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में बोंड़बांध पंचायत की मुखिया सुनिति मरांडी और बरहेट संथाली उत्तरी पंचायत की मुखिया सेलिना हांसदा ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की…