झारखंडगुमलाघाघरास्थानीय समाचार
महदनियाटोला में दिनदहाड़े चोरी:अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर उड़ाए लाखों के सामान


रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, आगरा (गुमला)
घाघरा थाना क्षेत्र के महदनियाटोला में मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह घटना सीमा देवी के घर में उस समय हुई, जब परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए थे और बच्चे स्कूल में थे।
पीड़िता ने बताया कि जब दोपहर में खेत से लौटकर वे घर आईं, तो दरवाजा टूटा हुआ पाया और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर से 20 हजार रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी कानबाली, एक जोड़ी पायल समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली है।
घटना की सूचना तुरंत घाघरा थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
![]()




