जमशेदपुर
जिला बार एसोसिएशन किया नोटिस जारी


जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन , जमशेदपुर के अध्यक्ष रतिद्रनाथ दास एवं महासचिव राजेश रंजन के आदेशानुसार एक नोटिस जारी किया गया । आरोप है कि नए वा पुराने कोर्ट परिसर में गैर कानूनी तरीके से फर्जी लोग अधिवक्ता बन कर आम लोगों को ठग रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चेतावनी दी गई है कि ऐसे लोग गलत करते हुए पकड़े जाते हैं तो उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
उधर सिविल कोर्ट के जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारणी सदस्य अनंत गोप के नेतृत्व में कई अधिवक्ता एक साथ नए रजिस्ट्रार से मिले तथा बुके भेंटकर स्वागत किये। पहचान पत्र अधिवक्ताओं को साथ रखने तथा मांगे जाने पर दिखाने का निर्देश जारी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं में मोहम्मद आफताब आलम, रविंदर ठाकुर, एम पी सिंह, सलिल जी, जितेंद्र कुमार अधिवक्ता उपस्थित थे।
![]()




