अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा। जिले के कांडी थाना परिसर में शनिवार को रंगों का पर्व होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने की। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि होली पर डीजे बजाने पर प्रतिबंधित रहेगा। यदि डीजे बजाने या उससे हुई हानि की शिकायत मिली तो डीजे संचालक व आयोजक दोनों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगी। होली के दौरान हुडदंग करने, बेवजह किसी के ऊपर रंग फेकने के साथ दूसरे समुदाय के लोगों पर बाजबरदस्ती रंग फेंकने…