मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट, मनिका।आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचलाधिकारी अमन कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी एवं विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से की। बैठक में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रशासन ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पूजा पंडाल आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों से आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की।…