ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहार

ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप के तहत छात्राओं ने दुगिला गांव में खोजे ग्रामीण नवाचार

Views: 25
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

लातेहार संवाददाता:
मंगलवार को ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप के तहत छात्राओं ने लातेहार जिले के दुगिला गांव का दौरा कर ग्रामीण नवाचार और पारंपरिक ज्ञान का अध्ययन किया। इस अभियान के तहत छात्राओं ने गांव में प्रचलित औषधीय ज्ञान, पौधों की सुरक्षा, हस्तशिल्प एवं सामाजिक परंपराओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कीं।

इस दौरान मेंटर नवल किशोर प्रसाद के नेतृत्व में कविता कुमारी, आरती कुमारी, उषा कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने गांव का भ्रमण किया। वहीं मेंटर्स ऑफ मेंटर्स कुमार सौरभ के दिशा-निर्देशन में यह पूरा कार्यक्रम संचालित किया गया।

ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप के तहत छात्राओं ने दुगिला गांव में खोजे ग्रामीण नवाचार

छात्राओं ने ग्रामीण समाज में उपलब्ध पारंपरिक ज्ञान और नवाचारों से मिलने वाले लाभों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनके अनुभवों को समझा और दस्तावेजीकरण किया।

नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि इस इंटर्नशिप के तहत दो टीमों का गठन किया गया है। पहली टीम अपना कार्य पूरा कर रिपोर्ट जमा कर चुकी है, जबकि दूसरी टीम वर्तमान में गांव का दौरा कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरी टीम भी बेहतर कार्य करते हुए शीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

इस पहल से छात्राओं को ग्रामीण नवाचार और पारंपरिक ज्ञान को समझने का अवसर मिल रहा है, जो भविष्य में समाज के विकास में सहायक साबित हो सकता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button