झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

13 सूत्री मांगों को लेकर JLKM का अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

जर्जर सड़कें, अधूरी जलमीनारें और बंद अस्पताल का मुद्दा उठा; उपायुक्त के नाम बीडीओ को सौंपा मांग-पत्र

Views: 5
0 0
Read Time:3 Minute, 46 Second

पाकुड़ संवाददाता | केशव तिवारी,

अमड़ापाड़ा। सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने बुधवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। प्रखंड कमेटी के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरने में क्षेत्र की 13 प्रमुख जनसमस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। मोर्चा नेताओं ने कहा कि विकास योजनाओं की लंबित स्थिति और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जर्जर सड़कें, अधूरी जलमीनारें और बंद अस्पताल पर जताई नाराजगी

धरना-प्रदर्शन के दौरान मोर्चा ने अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार का सौंदर्यीकरण कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही अधूरी पड़ी जलमीनारों का निर्माण पूरा कराने और लंबे समय से बंद अस्पताल को दोबारा चालू करने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, जरूरत के अनुसार पुल-पुलियों का निर्माण कराने तथा विस्थापित एवं पहाड़िया बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा पेनम संपर्क सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने सहित कुल 13 सूत्री मांगों को प्रशासन के सामने रखा गया।

लंबित विकास योजनाओं को पूरा कराने की मांग

धरना समाप्त होने के बाद मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, पाकुड़ के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता तय करने और वर्षों से लंबित विकास योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की।

मोर्चा नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। जनसमस्याओं को लगातार प्रशासन के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए दबाव बनाया जाएगा।

13 सूत्री मांगों को लेकर JLKM का अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन

धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

धरना-प्रदर्शन में मोर्चा नेता मार्क बास्की, जिला सचिव जहांगीर अंसारी, गोल्डन हांसदा, आंद्रियास मुर्मू, विष्णु पहाड़िया, राजेश मरांडी, मंगली पहाड़िन, इलियास, सामुएल मालतो, राजू राय, मनोज साह, अमन कुमार, पियूष कुमार और राज आर्यन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button