झारखंड समाचारझारखंडलातेहार

संत जेवियर्स स्कूल के बाहर जाम से लोग परेशान, युवा आजसू ने सौंपा ज्ञापन

Views: 39
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

संवाददाता:लातेहार
लातेहार:-संत जेवियर्स स्कूल के बाहर प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर युवा आजसू के जिला प्रभारी मुकेश कुमार यादव एवं प्रखंड प्रभारी उज्जवल कुमार गुप्ता ने जिला परिवहन पदाधिकारी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि विद्यालय खुलने एवं छुट्टी के समय स्कूल बसों, ऑटो, ई-रिक्शा तथा निजी वाहनों के अव्यवस्थित संचालन के कारण सड़क पर प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह जाम करीब 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक बना रहता है, जिससे आम नागरिकों, मरीजों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों एवं अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

संत जेवियर्स स्कूल के बाहर जाम से लोग परेशान, युवा आजसू ने सौंपा ज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी इस जाम में फंस जाते हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इस समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

युवा आजसू नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्थल का शीघ्र निरीक्षण कर विद्यालय प्रबंधन को सुव्यवस्थित पिक-अप एवं ड्रॉप व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्धारित पार्किंग स्थल बनाने तथा सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

संत जेवियर्स स्कूल के बाहर जाम से लोग परेशान, युवा आजसू ने सौंपा ज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के खुलने एवं छुट्टी के समय यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि जाम की समस्या से आम लोगों को राहत मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button