झारखंडस्थानीय समाचार

बरहरवा:आपसी विवाद में चाकूबाजी, चार लोग घायल

बरहरवा:आपसी विवाद में चाकूबाजी, चार लोग घायल

बरहरवा (राजमहल): थाना क्षेत्र के उमर अली टोला (कालीबाड़ी), फुलवरिया में शनिवार को आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नूर इस्लाम (27) एवं उसकी पत्नी फरीदा बीबी (22) का अपने ही गांव के मोताजुल शेख (42) एवं उसकी पत्नी सूसेमा बीबी (36) से रास्ते के उपयोग को लेकर विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना में चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।

बरहरवा:आपसी विवाद में चाकूबाजी, चार लोग घायल

घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना से एसआई महादेव उरांव, एएसआई रविंद्र राम, नंदी कुमार यादव, बबलू सोरेन एवं एसके तिर्की सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में जुट गया।

थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत छानबीन की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button