ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहार

18 जुलाई को चेक बाउंस मामलों पर विशेष लोक अदालत,तैयारियों की समीक्षा

Views: 55
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second
18 जुलाई को चेक बाउंस मामलों पर विशेष लोक अदालत,तैयारियों की समीक्षा

लातेहार संवाददाता:
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार आगामी 18 जुलाई 2026 को लातेहार व्यवहार न्यायालय परिसर में एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष लोक अदालत की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

शेष नाथ सिंह ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एनआई एक्ट के लंबित मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षों को समय पर नोटिस तामिला कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करना और आम लोगों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को बैंक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षों के साथ प्री-सिटिंग (पूर्व बैठक) करने का निर्देश दिया, जिससे समझौता प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके।

प्रधान जिला जज ने आम जनता एवं वादकारियों से अपील की कि वे 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत में भाग लेकर अपने चेक बाउंस मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करें और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button